फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Farce imposed by multinational audience laughter looking Ó

‘स्वांग मल्टीनेशनलÓ देख दर्शकों ने लगाए ठहाके

Wed, 09 Dec 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
'Farce imposed by multinational audience laughter looking Ó
अनुभूति नाट्य मंच के कलाकारों ने आल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता में पुरस्कृत हास्य नाटक Òस्वांग मल्टीनेशनलÓ का मंचन कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

युवा रंगकर्मी अतीक अहमद के निर्देशन में अलखनंदन कृत नाटक का मंचन पूरे जोशोखरोश से किया गया। यह नाटक हास्य के साथ समाज के विद्रूप चेहरे और विदेशी कपंनियों सेे स्वदेशी अभियान को लग रहे झटके को भी उजागर करने में कामयाब रहा। चुटेले और हंसी से भरपूर संवादों पर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरीं। नाटक मंचन में प्रशांत गुप्ता, आदित्य कुमार, रचना सिंह, शीलू मिश्रा, वरुण सिंह, पारस दीक्षित, अभिषेक कुमार, तरुण वर्मा, अमित कुमार, आकाश गौतम, हर्ष कुमार, अभय सिंह, रवि गुप्ता, मो. तसदीक, नीरज सक्सेना, अरविंद वर्मा आदि शामिल रहे।

इससे पूर्व प्रबंध निदेशक प्रमोद प्रमिल ने नाटक का सार प्रस्तुत करते हुए इससे संस्था को मिलीं उपलब्धियों की जानकारी दी। मंचन की तमाम व्यवस्थाओं में संयोजक प्रदीप सक्सेना, जगदीश रस्तोगी, सोनू, अचल राठौर, रजत कुमार, आनंद अमृत आदि का योगदान रहा। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए नाटक में संस्था के निदेशक मनोज मंजुल ने आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नाट्यप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed