{"_id":"19b50af88b69b326db9d78b47cad9bc4","slug":"fanfare-procession-left-from-ambedkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर सद्भावना शिक्षा समिति, शाहवाजनगर के तत्वावधान में इस वर्ष भी बाबा साहब को 125वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सायंकालीन सत्र में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्वांह 11 बजे मुख्य अतिथि जोन को-आर्डिनेटर राममूर्ति लाल ने किया। बैंडबाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में देव स्वरूपों के अलावा डॉ. अंबेडकर, सम्राट अशोक, गौतम बुद्ध, वीरांगना झलकारी बाई आदि महापुरुषों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। यह यात्रा मोहल्ला खेड़ा, जामा मस्जिद, बेहटा, कटरा, कछियाना, बड़ा मोहल्ला, पुलिस चौकी बड़ा नीम, मनिहार, बरेठा होते हुए नई बस्ती में संपन्न हुई।
नई बस्ती में हुई सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, समिति के अध्यक्ष प्यारे लाल गौतम, राम विलास गोस्वामी, राम औतार कनौजिया, राम आसरे गौतम, राम गोपाल कोरी, महेश चंद्र गौतम, प्रमोद गौरव, सत्यदेव गौतम, एमपी तिवारी, करुणा शंकर हंस, वाहेद बेग, हाजी रिजवान खां, रामदास महतिया, हरदेव सिंह आदि ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। व्यवस्था में चेतराम मुखिया, किशन पाल राठौर, आत्माराम मौर्य, संतराम गौतम, रामसनेही, गुड्डू शाह, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, प्रीतम राम, रमाकांत, उर्फी खानम, सीता देवी, राजकुमारी, भारती शर्मा, लुबना रियाज आदि का योगदान रहा।