फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family stage protest over arrest of culprit

बच्चों समेत धरने पर बैठा पीड़ित दंपति

Tue, 05 Sep 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Family stage protest over arrest of culprit
निगोही रोड पर सैनिक कॉलोनी के एक मकान में घुसकर दंपति को पीटे जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित दंपति ने बच्चों समेत कलक्ट्रेट में धरना देकर आला अफसरों से कार्रवाई की मांग की। पत्नी समेत चार बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे जदुवीर ने बताया कि बच्चों को लेकर पांच साल पहले पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला था। उसे और उसकी दिव्यांग पत्नी लक्ष्मी देवी को पीटने के साथ ही हमलावर जेवर और 2200 रुपये लूट ले गए थे। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। दंपति का कहना है कि  हमलावर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित दंपति ने पुलिस कार्यालय में एसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों पर कार्रवाई की गुहार की है।
विज्ञापन


पुलिस नहीं कर रही आरोपियों को गिरफ्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कूबजरिया निवासी अंजलि शुक्ला और रश्मि शुक्ला ने एसपी को पत्र देकर बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस कारण उसे व उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। आरोप है कि कपिल शुक्ला कीम पत्नी अंजलि शुक्ला को मोहल्ले के ही रवि वाजपेयी ने भाई शोभित, मां संगीता, पिता रामबाबू और दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर नौ मई को अजीजगंज शराब भट्ठी के पास घेर लिया और उसे बच्ची सहित रिक्शा से खींच कर जमीन पर गिरा दिया। पीटने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर कर एक हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो उसने कोर्ट की शरण लेकर 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं इन्हीं आरोपियों के खिलाफ मक्कू बजरिया निवासी कुनाल की पत्नी रश्मि शुक्ला ने भी घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर 30 जून को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई काआश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed