फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family members state: Circumstances surrounding youth's death are suspicious.

Shahjahanpur News: परिजनों ने बताए, युवक की मौत के हालात संदिग्ध

Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Family members state: Circumstances surrounding youth's death are suspicious.
सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। तिलहर की नरिया चौकी क्षेत्र में सोमवार को रिंग रोड पर हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के कामेपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सौरभ की मौत के मामले में परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि गायब हुए मोबाइल पर पांच बार घंटी गई, लेकिन काॅल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता हिमंचल लाल वर्मा ने बताया कि बेटा सौरभ थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाषनगर काॅलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह फोटाेग्राफी का काम करता था। दोपहर करीब दो बजे बेटे का फोन आया। बेटे ने कहा था कि वह भुगतान लेने के लिए जा रहा है। इसके बाद खर्च के लिए रुपये भेजेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह घर पर परिवार के पास आने के लिए कहा था। शाम को उसके दोस्त पुनीत का फोन आया। उसने हादसे की जानकारी दी। जब अस्पताल पहुंचे तो बेटे की सांसें थम चुकी थीं। बताया गया कि स्कूटी से हादसा हुआ, लेकिन ऐसा कुछ लग नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा सुशील कुमार ने भी अनहोनी की आशंका जाहिर की। उनका कहना है कि भतीजे की एक युवती से दोस्ती थी। उसका मोबाइल नहीं मिला है। सोमवार की शाम छह बजे से मंगलवार की दोपहर एक बजे तक करीब 20 काॅल की। पांच बार मोबाइल की घंटी गई, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद फोन बंद कर दिया गया।
तिलहर थाने के इंस्पेक्टर जुगुल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed