फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   family members create ruckus after villager dies at CHC in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सीएचसी में ग्रामीण की मौत, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सीएचसी खुटार में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसे खून की उल्टी हुई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
family members create ruckus after villager dies at CHC in Shahjahanpur
सीएचसी में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुटार में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। इस पर उनके परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौत के तीन घंटे बाद भी शव सीएचसी पर ही रखा रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गावं रसवां कलां के 47 वर्षीय विनोद कुमार कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। पुत्र विजय कुमार ने बताया कि उनके पिता की रीढ़ और पसलियों में दर्द था। परिजन विनोद कुमार को बुधवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे सीएचसी लाए थे। आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही विनोद कुमार को खून की उल्टी हुई और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक को सूचना दी, लेकिन कोई भी विनोद कुमार को देखने नहीं पहुंचा और उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


स्टाफ से हाथापाई की कोशिश 
विनोद कुमार की मौत के बाद परिजन गलत इंजेक्शन से मौत होने का आरोप लगाते हुए रोने बिलखने लगे। परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया और डॉक्टर पर रिपोर्ट लिखाने की चेतावनी दी। सीएचसी स्टाफ से हाथापाई का प्रयास भी किया गया। इस पर सीएचसी स्टाफ ने पहले परिजनों पर शव ले जाने का दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनने पर परिजनों को मनाने का प्रयास शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे तक शव सीएचसी पर ही रखा रहा। विनोद के परिजनों को मनाने का प्रयास चल रहा था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि विनोद कुमार काफी दिन से बीमार चल रहे थे और बीमारी के कारण ही विनोद की मौत हुई है। गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed