फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Factionalism in the Primary Teachers' Union ends, organizations come together

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की गुटबाजी खत्म, एक साथ आए संगठन

Sun, 31 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Factionalism in the Primary Teachers' Union ends, organizations come together
शहर के एक होटल में बैठक में जानकारी देते ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के टाउनहॉल स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह के निर्देश पर बरेली मंडल के मांडलिक मंत्री मुकेश चौहान ने बताया कि जनपद में चल रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के दोनों गुट एक साथ हो गए हैं। वर्तमान मे कार्यवाहक अध्यक्ष ने पिछले महीने में जो भी पदाधिकारी के निष्कासन की कार्रवाई की थी, वह सभी शून्य की जाती हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि हमने शिक्षक हित कों सर्वोपरि मानकर शिक्षकों की लगातार बढ़ती समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गुटबाजी खत्म करके एक होकर कार्य करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

निष्पक्ष निर्वाचन कराने पर सहमति देकर आज एकजुट हो गए। संगठन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी रत्नाकर दीक्षित, सचिन मिश्रा, रिपुदमन सिंह यादव, पल्लवी गुप्ता, विनोद गुप्ता, चंद्र भूषण शुक्ला, धीरज रस्तोगी, विक्रांत मिश्रा, श्याम मोहन संगठन में शामिल हो गए हैं। इनके अलावा ब्लॉक कमेटियों में कलान से आशीष मिश्रा, जलालाबाद से जितेंद्र सिंह, कांट से दशरथ नंदन अवस्थी, अमित यादव, ददरौल से नवनीत तिवारी, भावलखेड़ा से सचिन अवस्थी, विनायक मिश्रा, तिलहर से अरविंद वर्मा, नीरज यादव, खुटार से पंकज कुमार, सचिन मिश्रा आदि एकजुटता के साथ संगठन में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed