फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eyes were glued to the TV... they were overjoyed when the team won the World Cup.

Shahjahanpur News: टीवी पर रहीं निगाहें... टीम के विश्वकप जीतते ही झूम उठे

Mon, 03 Nov 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eyes were glued to the TV... they were overjoyed when the team won the World Cup.
अ​क्षिता मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को लेकर यहां क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर रहा। लोगों की निगाहें टीवी पर लगी रहीं। वे जीत के लिए प्रार्थना करते रहे। टीम के विश्वकप जीतते ही लोगों में हर्ष की लहर की दौड़ गई।
विज्ञापन

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम को मैच का जैसे ही आगाज हुआ। लोग टीवी के सामने जम गए। भारतीय टीम की खिलाड़ियों के चौके-छक्के लगाने और विकेट लेने पर वे रोमांचित हो उठे। मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखते ही बनता था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। रात में टीम के जीतते ही लोग खुशी से उछल पड़े। इससे पूर्व दिन में महिला खिलाड़ियों का कहना था कि विश्व कप जीतने से लड़कियों में क्रिकेट के प्रति क्रेज और बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन

--
इस बार भारत की वीरांगनाएं विश्व कप अपने नाम करके इतिहास रचेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम देश का गौरव है। इस बार फाइनल में तिरंगा ही लहराएगा।
- अक्षिता मिश्रा, महिला खिलाड़ी
--
भारतीय टीम ने महिला विश्व कप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार कप भारतीय हाथों में होगा। पूरी टीम उत्साह व जोश से भरी हुई है।
- वैष्णवी, महिला खिलाड़ी
--
स्थानीय खिलाड़ी भी स्मृति मंधाना और हरमन जैसा बनना चाहती हैं। वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। देश के लिए खेलना बड़ी बात है। टीम ने जबर्दस्त टक्कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूफियान, महिला खिलाड़ी
--
भारतीय टीम काफी अच्छा खेली है और जीत भी हमारी ही होगी। इस जीत से महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति क्रेज बढ़ेगा। सभी भारतीय टीम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
- एजेंल मिश्रा, महिला खिलाड़ी

अक्षिता मिश्रा। संवाद

अक्षिता मिश्रा। संवाद

अक्षिता मिश्रा। संवाद

अक्षिता मिश्रा। संवाद

अक्षिता मिश्रा। संवाद

अक्षिता मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed