फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eye operations started with phaco machine in medical college

आधुनिक फेको मशीन से बिना चीरा लगाए शुरू हुए आंख के ऑपरेशन

Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज का नेत्र रोग विभाग अपडेट हो रहा है।प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मरीजों को राहत देने के लिए आधुनिक फेको मशीन उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन
Eye operations started with phaco machine in medical college

विस्तार

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज का नेत्र रोग विभाग अपडेट हो रहा है। अस्पताल में अब मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन अब चीरा और टांका के आधुनिक फेको मशीन से किए जाने लगे हैं। मशीन पर अस्पताल प्रशासन ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए हैं। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

मोतियाबिंद से परेशान मरीजों को अभी ऑपरेशन कराने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए पुराने तौर-तरीकों को आजमाया जाता था। आंख को सुन्न करने के बाद चीरा और टांका लगाकर मरीजों का राहत दी जाती थी। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद हर विभाग को अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में नेत्र रोग विभाग में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मरीजों को राहत देने के लिए आधुनिक फेको मशीन उपलब्ध कराई है। मशीन लगने से सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाने की जरूरत नहीं हो रही। चीरा व टांकों की आवश्यकता भी नहीं होती है। नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित सूद ने बताया कि फेको मशीन आने के बाद छोटे से छेद के माध्यम से दूरबीन के जरिये मरीज का सफल ऑपरेशन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

ये हैं मोतियाबिंद के लक्षण
कम दिखाई देना
आंख से धुंधला दिखना
दोहरा या डबल दिखाई देना।
चमकीले गोले भी दिखाई देने लगते हैं।
यह है ऑपरेशन की प्रक्रिया
ऑपरेशन के लिए आधार कार्ड लाना होगा।
मरीज की जांच कराने के बाद ऑपरेशन की तिथि मिल जाएगी।
सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ऑपरेशन होते हैं।
यह आधुनिक फेको मशीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में आई है। इसके जरिये दूरबीन विधि से आसानी से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। - डॉ. अमित सूद, विभागाध्यक्ष नेत्र विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed