फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Extracted with attractive floats Kalash Yatra

आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Fri, 14 Aug 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 14 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Extracted with attractive floats Kalash Yatra
आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के बैनर तले सावन मास में भगवान भोलेनाथ की कृपा के लिए श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व नगर में आकर्षक झांकियों के बीच कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आयोजन स्थल खिरनीबाग रामलीला मैदान से दोपहर मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में जहां रथों पर देव स्वरूपों की आकर्षक सजीव झांकियां नगरवासियों को अपनी ओर रिझा रही थीं, वहीं बनारस के डमरू वाले संत दल ने बड़े-बड़े डमरू बजाकर लोगों को आकर्षित किया। एक साथ दर्जनभर से अधिक डमरुओं की गड़गड़ाहट और ओम नम: शिवाय के उद्घोष से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। इसके अलावा बैंड भी धार्मिक धुनें बिखेरते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में सजीव रूप गीतों पर नृत्य कर अद्भुत छटा बिखेर रही थीं। शोभायात्रा सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, चारखंभा, रोशनगंज, अंटा चौराहा होते हुए वापस आयोजन स्थल पर ही विसर्जित हुई। यात्रा में नागा साधु, विदेशी साधु-सन्यासी, हाथी-घोड़े भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य आयोजक हरिशरण वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, विश्वमोहन वाजपेयी, नरेंद्र सक्सेना, मनोज मंजुल, रजत सक्सेना, प्रमोद प्रमिल, मुकेश बाबू यादव आदि ने देव स्वरूपों की आरती कर आशीर्वाद लिया। व्यवस्था में प्रीतम गुप्ता, अशोक गुप्ता, आशीष मिश्रा, कृष्णपाल सिंह, रजनीश शुक्ला, गोविंद सिंह, विश्वदीप गुप्ता आदि का योगदान रहा। श्री शिव महापुराण कथा शनिवार से नित्य शाम चार बजे से रात नौ बजे से होगी। वाराणसी के कथा व्यास प्रशांत प्रभु महाराज शिव महिमा का बखान करेंगे। कथा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। गर्मी से बचाव के लिए पंडाल में दर्जनों पंखे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव भक्तों ने किया भंडारा
शाहजहांपुर। भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने एसएस कॉलेज के सामने भंडारा का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संजय सिंह, निर्भय सिंह, अमरजीत सिंह, विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह, सौरभ, पुष्पेंद्र दीक्षित, गोविंद, शिवम, सूरज, रूबल, पीयूष, अंकित, शिवा, अंकुर, पारस, राजन, अभय, शानू, राहुल, शहबाज खान, फैजल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed