फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   exporters conclave

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव

Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
exporters conclave
शाहजहांपुर। जनपद के उद्योगों में निर्मित होने वाले उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए उद्योग विभाग की ओर से शनिवार को प्रस्तावित एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव मील का पत्थर बनेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वाणिज्य सप्ताह के तौर पर हथौड़ा-रेती रोड के एक लॉन में होने वाले इस कार्यक्रम में ब्रिटेन की एक निर्यातक कंपनी के प्रतिनिधि और लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) के सहायक निदेशक उद्यमियों की निर्यात से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के साथ जनपद के उत्पादों की निर्यात दर बढ़ाने आदि बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

जनपद मेें पांच चीनी मिलों समेत बड़ी संख्या में राइस मिलें, रेडी टु ईट श्रेणी के खाद्य उत्पादों के अलावा, चिकित्सा उपकरण, प्लाईवुड, फर्नीचर आदि बनाने वाली तमाम इकाइयां हैं। योगी सरकार द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना लागू किए जाने से जनपद में जरी-जरदोजी के काम को प्रोत्साहन मिला है। जनपद के इन उत्पादों का कई देशों को पहले से निर्यात भी हो रहा है, लेकिन वह उत्पादन की तुलना में बहुत कम है। कार्यक्रम के आयोजक उद्योग उपायुक्त दुर्गेश कुमार ने बताया कि अभी जनपद से सालाना लगभग 65 करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 650 करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वर्तमान में जनपद से निर्यात 65 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है, क्योंकि कई वस्तुओं के निर्माता अन्य देशों को सीधे अपने उत्पाद भेजने के बजाय निर्यातकों के स्थानीय एजेंटों से उनका सौदा करते हैं। इससे उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता। कान्क्लेव में कानपुर से आ रहे एमएसएमई के सहायक निदेशक एसके अग्रिहोत्री और ब्रिटेन की निर्यातक कंपनी ईएनवाई के बरेली स्थित क्षेत्रीय प्रतिनिधि यशपाल उद्यमियों की निर्यात से जुड़ी दिक्कतों का समाधान करने के साथ उसे बढ़ाने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त के अनुसार प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दिन में 11 बजे कान्क्लेव का शुभारंभ कर जनपद के उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि बारिश को देखते प्रदर्शनी का आकार छोटा रखा गया है और वहां विभिन्न वस्तुओं के लगभग 20 स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें चावल, चीनी, तत्काल खाने योग्य खाद्य वस्तुओं समेत जरी-जरदोजी के स्टाल भी शामिल होंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना के अनुसार इस आयोजन में आईआईए ने अपने स्तर से भी जिले के उद्यमियों को आमंत्रित किया है, जिससे कि वह निर्यात में वृद्धि से जुड़ी संभावनाओं से सीधा लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed