फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explosion in puncture shop, youth dies

Shahjahanpur News: पंक्चर की दुकान में धमाका, युवक की मौत

Tue, 06 Feb 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 06 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Explosion in puncture shop, youth dies
दुर्गेश उर्फ संजय का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। पंक्चर की दुकान में एयर टैंक फटने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में रेलवे स्टेशन के सामने राजकिशोर की साइकिल मरम्मत की दुकान है। उसमें वह पंक्चर जोड़ने का काम भी करते हैं। उनका 30 वर्षीय बेटा दुर्गेश उर्फ संजय दुकान में उनका सहयोग करता था। दुकान के पास ही उनका घर भी है। रविवार शाम करीब सात बजे मौसम खराब होने के कारण राजकिशोर घर के अंदर चले गए। उनका बेटा दुर्गेश दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी एयर टैंक फट गया जिसकी चपेट में दुर्गेश आ गया। उसके हाथ, चेहरे और पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। धमाका इतनी तेज था कि दुकान की दीवार में तक छेद हो गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर आए। गंभीर हालत में बेटे को देखकर बिलख पड़े। परिजन तुरंत ही उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर रात में बरेली लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत से मां सरस्वती व पिता राजकिशोर के आंसू नहीं थम रहे हैं। शोक में स्टेशन रोड की दुकानें सोमवार को बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed