फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explosion in Govindganj line during storm... Transformer damaged in Kachha Katra

Shahjahanpur News: आंधी में गोविंदगंज की लाइन में धमाका...कच्चा कटरा में ट्रांसफॉर्मर खराब

Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Explosion in Govindganj line during storm... Transformer damaged in Kachha Katra
निगोही रोड उपकेंद्र पर इनकमिंग ट्रॉली को सही करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम - फोटो : udhampur
शाहजहांपुर। सुबह तेज हवा और बूंदाबांदी की वजह से ट्रांसमिशन से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। हवा धीमी होने के बाद बिजली जोड़ने पर कई जगह पर फॉल्ट आ गए। गोविंदगंज की लाइन में फ्लैशओवर होने से बिजली गुल हो गई। कच्चा कटरा में ट्रांसफॉर्मर में खराबी से करीब छह घंटे तक सप्लाई बाधित रही। कई अन्य जगहों पर फॉल्ट आने से आपूर्ति गायब रही है। बिजली जाने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 4:56 बजे मौसम खराब होने पर ट्रांसमिशन से आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इससे पूरे शहर में ब्लैक आउट हो गया। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली जाने से लोग परेशान रहे। गर्मी और उमस में उनकी नींद समय से पहले ही खुल गई। बिजली जाने से लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी की टंकी नहीं भर सकीं। आंधी आने के दौरान गोविंदगंज उपकेंद्र से न्यायालय को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन का एसटी फ्यूज जल गया। उसे सही करने के बाद करीब साढ़े आठ बजे दोबारा से सप्लाई लगाने का प्रयास किया तो फ्लैशओवर हो गया। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद लाइन बहाल नहीं होने पर बहादुरगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति को शुरू किया गया। इसी तरह करीब सवा छह बजे निगोही रोड, छह बजे हथौड़ा उपकेंद्र और नौ बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आठ घंटे तक बंद रही छह सौ घरों की आपूर्ति, जेई पर गिर सकती है गाज
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के कच्चा कटरा तिराहे के पास पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद के मकान के सामने ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते करीब आठ घंटे तक आपूर्ति बंद रही है। उपभोक्ताओं ने एसई से लेकर अन्य अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर कॉल लगाई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। नाराज उपभोक्ता ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। दिन निकलने पर कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर की जांच की। बताते हैं कि वह फुंक गया है। ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर पूर्वाह्न 11 बजे आपूर्ति को बहाल किया गया। इस अवधि में करीब छह सौ उपभोक्ता काफी परेशान रहे। ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर जेई पर गाज गिरने की आशंका है। अधिशासी अभियंता खालिद सिद्दीकी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई पर विचार होगा। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के पंचपीर फीडर की इनकमिंग ट्रॉली में खराबी आने से सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

----------
कई फीडरों पर आए फॉल्ट
आंधी के चलते कई फीडरों पर फॉल्ट आए हैं। मोहल्ला इंदिरानगर, जेल रोड, लाल इमली चौराहा, मिश्रीपुर, निसरजई फीडर की आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता बेहाल रहे।
-----------
आंधी आने के दौरान कुछ जगह पर बिजली बाधित हुई थी, जिसे टीमों ने प्रयास कर बहाल कर दिया है। सभी जगहों पर आपूर्ति को शुरू करा दिया है।
खालिद सिद्दीकी, अधिशासी अभियंता नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed