{"_id":"626d8fce98f7d54a7d3d380a","slug":"explosion-in-gas-cylinder-youth-scorched-traffic-stopped-shahjahanpur-news-bly4833100115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में धमाका, युवक झुलसा, यातायात थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में धमाका, युवक झुलसा, यातायात थमा
विज्ञापन
कलान में गैस सिलिंडर फटने के बाद लगी आग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मुख्य हाईवे पर नगर पंचायत कार्यालय व राजकीय इंटर कॉलेज के बीच रखे खोखे में गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से सिलिंडर फट गया। इस बीच पड़ोस में रखे दो खोखों ने आग पकड़ ली। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
हाईवे पर बबलू खोखा में गैस उपकरण बेचता है। उसके पड़ोस में शैलेंद्र व धर्मेंद्र मिश्रा खोखे में कपड़ा बेचते हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे छोटे गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से सिलिंडर फट गया। बबलू ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, जिसके चलते वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं पड़ी। इस बीच आग ने पड़ोसी के खोखे भी अपने आगोश में ले लिया।
काफी देर के बाद लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात थमा रहा। करीब एक घंटे तक बड़े और छोटे वाहनों को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर गैस रिफिलिंग का काम होता है। रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
ज्वाइंट रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी
शाहजहांपुर। रोजा साइडिंग में मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने के बाद शनिवार को ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई।प्रथमदृष्टयां जांच में कैरिज एंड वैगन निरीक्षक को दोषी पाया गया। इस मामले की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को भेज दी गई। इससे पहले डॉ.संजय राय ने चालक संदीप राय का खून का नमूना लेकर मंडल मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।संवाद