{"_id":"68b49ece5cad62b9a804fffc","slug":"explosion-in-a-firecracker-factory-in-lucknow-administration-swings-into-action-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-151693-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, शाहजहांपुर में हरकत में आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, शाहजहांपुर में हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अभिलेखों में जिले में हालांकि पटाखा बनाने की कोई फैक्टरी नहीं है, लेकिन अवैध रूप से पटाखा बनाने के मामले जब-तब सामने आते रहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
जिले में पटाखा बनाने की कोई फैक्टरी नहीं है। दीपावली का सीजन आते ही अवैध रूप से लोग पटाखा बनाने की फिराक में रहते हैं। जिले में पटाखा बिक्री के लिए छह लाइसेंस धारक है, जो कि पटाखों का निर्माण नहीं करते हैं। वे कंपनियों से लाकर पटाखों की बिक्री करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में जरूर लोग देसी पटाखा बनाकर बाजार में खपाने का प्रयास करते हैं। कई वर्ष पहले कांट क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया था। पिछले कई वर्षों से जिले में अवैध रूप से पटाखा बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में छह थोक विक्रेताओं को लाइसेंस दिया गया है। इसके बाद भी दीपावली के त्योहार के करीब होने की वजह से जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।