{"_id":"69386206d70fa6f12f05801d","slug":"explanations-have-been-sought-from-the-three-purchase-center-in-charges-who-were-found-absent-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159906-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गैरहाजिर मिले तीन क्रय केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गैरहाजिर मिले तीन क्रय केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब
विज्ञापन
रोजा। एसडीएम सदर संजय पांडेय ने मंगलवार अपराह्न तीन बजे रोजा मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन क्रय केंद्रों के प्रभारी गैरहाजिर मिले। इसपर उन्होंने तीनों का जवाब तलब करने का निर्देश दिया है।
क्रय केंद्रों पर इन दिनों धान की तौल कम होने और कागजों में खरीद ज्यादा दिखाए जाने की शिकायतें आम हैं। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्रों के प्रभारी दिन भर नदारद रहने के बाद शाम को सत्यापन की कागजी कार्यवाही पूरी कर रहे हैं।
इन्हीं शिकायताें की जांच के लिए एसडीएम मंडी पहुंचे तो उन्हें तीन क्रय केंद्रों पर प्रभारी नहीं मिले। इस दौरान एसडीएम ने कई क्रय केंद्रों पर धान की खरीद के अभिलेख जांचे और बारदाना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि केंद्र प्रभारियों से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।