फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explain the causes and prevention of HIV

Shahjahanpur News: एचआईवी के कारण और बचाव के बारे में बताया

Fri, 19 Sep 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Explain the causes and prevention of HIV
जीएफ कॉलेज में गोष्ठी के दौरान मौजूद प्राचार्य, स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से एचआईवी और एड्स के बारे में सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को एचआईवी के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से एसटीआई काउंसलर सोनी राजवंशी ने कहा कि महिलाओं को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि एचआईवी को लेकर समाज में फैले भ्रम को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है।
विज्ञापन

यह असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करने, संक्रमित रक्त ट्रांसफ्यूजन या गर्भावस्था, प्रसव और स्तनपान के दौरान मां से बच्चे में फैलता है। उन्होंने इलाज के बारे में भी बताया। काउंसलर गीता रानी ने कहा कि समाज में बिना झिझक के एचआईवी के संबंध में बात की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई एनजीओ से मोहम्मद खालिद खान व मोहम्मद शमीम ने एचआईवी से बचाव की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि बचाव ही सारी बीमारियों से बचने का एक रास्ता है। प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि समय पर उचित जांच और उपचार से एचआईवी को नियंत्रित किया जा सकता है। संक्रमित लोग भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।

छात्र-छात्राओं ने प्ले कार्ड एवं फ्लैक्स पर लिखे थीम के जरिये सबको जागरूक किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजा रसूल, डॉ. निजामुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed