फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excavation work on the Bhainsi River completed over a stretch of 14 km.

Shahjahanpur News: भैंसी नदी की 14 किमी खोदाई का कार्य पूरा

Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Excavation work on the Bhainsi River completed over a stretch of 14 km.
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक जनपद-एक नदी कार्यक्रम के तहत भैंसी नदी के पुनर्जीवन का कार्य जनसहयोग और प्रशासनिक समन्वय से आगे बढ़ रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने ग्राम पंचायत नवादा दह से उलेनापुर धारा तक चल रहे भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि अब भैंसी नदी की दूसरी धारा जिसकी लंबाई लगभग 25 किलोमीटर है, उसकी खोदाई का कार्य चल रहा है। इसका शुभारंभ आठ मई को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया था। वर्तमान में लगभग 14 किलोमीटर क्षेत्र में खोदाई कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरी धारा की खोदाई 10 जेसीबी के माध्यम से तेजी से कराई जा रही है। उन्होंने संंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिनों में बचा हुआ कार्य पूरा कर लिया जाए। इस दौरान बीडीओ मनीष दत्त, संजय पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed