फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excavation Begins at Lal Imli Crossing for Green Road Expansion; Traffic Congestion Causes Inconvenience

Shahjahanpur News: ग्रीन रोड के विस्तार के लिए लाल इमली चौराहा पर खोदाई शुरू, जाम से दिक्कत

Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Excavation Begins at Lal Imli Crossing for Green Road Expansion; Traffic Congestion Causes Inconvenience
लाल इमली चौराहा पर ग्रीन रोड निर्माण के लिए खोदी गई सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही ग्रीन रोड के विस्तार के लिए लाल इमली चौराहे पर खोदाई शुरू कर दी गई है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। सोमवार को सड़क किनारे खोदाई होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति रही। हालांकि यातायात पुलिसकर्मी रोक-रोककर वाहनों को निकालते रहे।
विज्ञापन

अहमद उल्ला शाह मजार से तेल टंकी तिराहा तक निर्माणाधीन है। तीन माह पहले इस सड़क का विस्तारीकरण किया गया। अब यह सड़क अहमद उल्ला शाह पार्क से टाउनहॉल होते हुए चौराहा तक और लाल इमली चौराहा से निशात रोड होते हुए शहीद उद्यान होते हुए नगर निगम स्थित शहीद प्रतिमाओं के पास जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

पहले निर्माण एजेंसी ने अहमद उल्ला शाह पार्क से कवि तिराहा तक सड़क खोदकर पाइप लाइन डालकर छोड़ दिया। इसकी वजह से धूल उड़ती रहती है। अब निर्माण एजेंसी ने अहमद उल्ला शाह पार्क से लाल इमली चौराहा तक सड़क खोद दी है। इसकी वजह से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त रोड होने की वजह से यहां पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की चौड़ाई के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाल इमली चौराहा के पास कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।

निर्माण विभाग के मुताबिक अब सड़क अलग-अलग स्थान पर चौड़ाई के हिसाब से बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। निशात टॉकीज तिराहा से लेकर लाल इमली चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से कार्य में बाधा आ रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद जहां पर जरूरत है, वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा।


--

14 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से ग्रीन रोड बनाई जानी है। कई जगह सड़क की चौड़ाई कम होने से दोबारा डीपीआर की गई है। जहां पर अतिक्रमण अधिक है, वहां से हटाया जाएगा। दिसंबर 2026 तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग, नगर निगम

लाल इमली चौराहा पर ग्रीन रोड निर्माण के लिए खोदी गई सड़क। संवाद

लाल इमली चौराहा पर ग्रीन रोड निर्माण के लिए खोदी गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed