फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excavation and cleaning of Maujampur canal begin, but encroachments remain.

Shahjahanpur News: मौजमपुर नहर की खोदाई और सफाई शुरू, पर नहीं हटे कब्जे

Fri, 03 Jul 2026 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Excavation and cleaning of Maujampur canal begin, but encroachments remain.
चौहनापुर गांव की मोड़ के बाद नहर की फिर से हो रही खोदाई। संवाद
चौहनापुर मोड़ से गर्रा नदी तक नहर जोतकर खेतों में मिला चुके हैं कई किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुर्रियाकलां। खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी देने के लिए सिंचाई विभाग के नलकूप खंड ने गर्रा नदी से निकली मौजमपुर पंप नहर की खोदाई और सफाई का काम शुरू करा दिया है। हालांकि, कई जगह नहर से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए हैं।
इस नहर का पानी एक दशक से चांदापुर से थोड़ा आगे लगभग 13 किमी तक पहुंचता था। उसके आगे भरगवां से चौहनापुर गांव के तिराहे तक एक किमी के दायरे में कई जगह कुछ लोगों ने नहर को मिट्टी से पाटकर निकास का रास्ता बना लिया और वहां खोखे रख लिए। चौहनापुर से एक किमी आगे नहर गर्रा नदी में मिल जाती थी, लेकिन इस एक किमी हिस्से की नहर को कई लोगों ने जोत कर अपने खेतों में मिला लिया।
विज्ञापन

इसे देखते हुए चौहनापुर मोड़ के बाद विभाग ने अवैध कब्जे हटाने के बजाय नहर के स्थान को ही निरस्त कर उसका अस्तित्व खत्म कर दिया। दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ के बाद इस नहर के शुरुआती छोर से लगभग 1200 मीटर हिस्से को 1.86 करोड़ रुपये की लागत से पक्का कर दिया गया, लेकिन अंतिम छोर का अस्तित्व खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, नहर की सफाई और खोदाई का काम शुरू हो जाने से किसानों में खुशी की लहर है। नहर के किनारे बसे पसगवां, भरगवां, दुधौना बंजर, इटौरा, गौटिया, खिरिया शेख, खिरिया हीर, ताहरपुर, फतेहपुर, परसिनिया, मढ़हा, बेल गौटिया आदि गांवों के किसानों का मानना है कि सफाई के बाद नहर में अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से उनकी हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। बता दें कि अब तक इन गांवों के किसान फसलों की सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप और पंपिंग सेट पर निर्भर थे।


--नहरों की खोदाई और सफाई के लिए सहायक और अवर अभियंताओं को भी अधिकृत किया गया है। पंप नहर पर अवैध कब्जों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी। -शशांक कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग (नलकूप खंड), शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed