फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Exams started, but children were found playing inside the classroom

Shahjahanpur News: परीक्षाएं शुरू, पर कक्ष के अंदर खेलते मिले बच्चे

Tue, 25 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Exams started, but children were found playing inside the classroom
मोहल्ला अंटा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले ही दिन परीक्षा में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं बच्चे काॅपी लिए झुंड बनाए खड़े मिले तो एक स्थान पर सभी बच्चों को साथ में बैठाकर प्रश्नपत्र हल करने के लिए दे दिया।
विज्ञापन

जनपद के बेसिक के 2720 स्कूलों में सोमवार से दो पालियों में परीक्षा शुरू हो गईं। पहली पाली में कक्षा दो और तीन में गणित व चार व पांच में हिंदी की परीक्षा हुई। इसी तरह दूसरी पाली में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

प्रथम पाली में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अंटा में दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। कुछ बच्चे कक्षाओं से बाहर थे। शिक्षिका ने बताया कि उनकी परीक्षा हो गई, फिर सभी को एक साथ बैठा दिया गया। दूसरी पाली में दोपहर करीब सवा दो बजे प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में पहुंचे तो वहां बच्चे गेट पर झुंड बनाए प्रश्नपत्र हाथ में लिए खड़े थे। कक्षा के अंदर भी बच्चे अस्त-व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सूचित करने पर शिक्षक हिमांशु आए और बताया कि परीक्षा पूर्ण हो गई, जबकि दूसरे कमरे में बच्चे काॅपी और प्रश्नपत्र लिए बैठे थे। प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती के प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी ने बताया कि उनके विद्यालय में लगभग शत-प्रतिशत बच्चे शामिल हुए हैं।


----------
जारी नहीं किया गया बजट
-वार्षिक परीक्षा को कराने के लिए विभाग की ओर से अभी तक स्कूलों के खाते में बजट नहीं पहुंचा है। शिक्षकों ने अपने पास से काॅपी, आर्ट के पेपर आदि को खरीदा है। शिक्षक नेता राजकुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई बजट खाते में नहीं आया है। हालांकि, जल्द ही बजट आने की संभावना है।

मोहल्ला अंटा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। संवाद

मोहल्ला अंटा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed