फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   EVM strong room seal

प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम सील

Wed, 16 Feb 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
EVM strong room seal
शाहजहांपुर में मंगलवार को रोजा मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिस व अर्धसैन? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बीते दिन हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों से ईवीएम और वीवी पैट मशीनें रोजा मंडी स्थित सीडब्ल्यूसी (केंद्रीय भंडारागार निगम) के गोदाम में जमा कराई गई थीं। आगामी दस मार्च को इन्हीं गोदामों में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना होनी है। इसलिए रोजा मंडी परिसर में ही ईवीएम रखने को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मंगलवार दोपहर प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारियों ने सभी ईवीएम सुरक्षित रखवा कर स्ट्रांग रूम सील करा दिया। इसके साथ ही वहां पुलिस और अर्धसैनिक बलों का कड़ा पहरा बिठा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए 2633 बूथों पर मतदान कराया गया था। मतदान को बूथों की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन अधिक संख्या में इस्तेमाल की गई। बैलेट यूनिट के खराब होने की आशंका में मतदान के लिए उनकी संख्या बए़ाकर 3160 की गईं। इसी तरह ईवीएम की 3481 कंट्रोल यूनिट और मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर्ची दर्शाने वाली 3676 वीवीपैट मशीनें प्रयोग की गईं। यही नहीं, पांच फीसदी ईवीएम मतदान से पहले मॉक पोल में प्रयोग की गईं।
विज्ञापन

मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम सोमवार देर रात तक रोजा मंडी के स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं, लेकिन मॉकपोल में प्रयुक्त मशीनों को वहां अलग कक्ष में रखवाया गया। मंगलवार को स्ट्रांग रूम सील करने से पहले भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को भी बुला लिया ताकि बाद में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर किसी के स्तर से कोई सवाल खड़ा नहीं हो। अधिकारियों के निर्देश पर कई प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि भी मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सामने अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम सील कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान वहां एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी समेत विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग आफीसर बनाए गए अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। खास यह रहा कि इस दौरान शहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू ने पत्रकारों से वार्ता कर आरोप लगाया कि उनके रोजा मंडी पहुंचने से पहले ही स्ट्रंग रूम सील करा दिया गया और इसके लिए पहले से कोई सूचना नहीं दी गई, जबकि अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम के रैंडमाइजेशन के दौरान ही सभी प्रत्याशियों को ईवीएम के रखरखाव से संबंधित पूरे कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed