{"_id":"6768637273298a718c06bc14","slug":"even-after-the-death-of-the-brother-the-report-of-rape-of-the-sister-was-not-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-134067-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाई की मौत के बाद भी नहीं दर्ज की गई बहन से दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाई की मौत के बाद भी नहीं दर्ज की गई बहन से दुष्कर्म की रिपोर्ट
Mon, 23 Dec 2024 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। भाई की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत होने के बाद भी उसकी बहन से दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है। इससे परिजनों में रोष है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। पुत्री के शादी के लिए कहने पर आरोपी मामले को टाल देता था। 18 दिसंबर को युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था। पुत्री के जानकारी देने पर उन्होंने आरोपी और उसके परिजनों से बात की तो आरोपियों ने पुलिस के सामने दो दिन बाद शादी करने की हामी भरी थी, लेकिन उसके अशिक्षित होने के चलते दो माह बाद शादी करने की बात लिख दी गई।
21 दिसंबर को उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी और उसके परिजनों ने इन्कार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि शाम को उनके पुत्र की बाइक में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। युवक के पिता का कहना है कि सोमवार को अंतिम संस्कार के बारे में फैसला करेंगे।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि पीड़िता के पिता का कहना है कि वह 21 दिसंबर को दिन में दो बजे तहरीर देकर आया है, पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।
विज्ञापन
--
दर्ज कराई हादसे की रिपोर्ट
ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत के बाद सीएचसी पर पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले ने पुत्र की हत्या कराई है। आरोपी कई दिन से जान से मारने की धमकी दे रहा था। उधर, दर्ज कराई रिपोर्ट में ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाकर टक्कर मारने के कारण पुत्र की मौत हो जाने के मामले में ट्रैक्टर चालक गांव झबरिया के रामफूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वादी का कहना है कि वह अशिक्षित है, रिपोर्ट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। थाना प्रभारी से जानकारी करेंगे।
--
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर दिए जाने के बारे में जानकारी नहीं है। युवक की मौत हादसे में हुई थी। पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुष्कर्म की तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां