फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Estimated to produce 11 quintals an acre lentil

एक एकड़ में 11 क्विंटल मसूर उत्पादन का अनुमान

Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से संचालित क्लस्टर पल्स डिमांस्ट्रेशन स्कीम के तहत सिंधौली ब्लॉक के बबौरी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से फसल प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। इसा मौके पर हुई कृषक गोष्ठी में किसान राम निवास को मसूर के रिकार्ड उत्पादन के लिए भरपूर सराहना मिली।
विज्ञापन

राम निवास ने वहां मौजूद कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों को यह बताकर आश्चर्य चकित कर दिया कि उचित बुवाई समय, बुवाई में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल, कीट-रोग प्रबंधन आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए इस वर्ष एक एकड़ में करीब 11 क्विंटल मसूर की उपज होने का अनुमान है। किसान रामनिवास के अनुसार तैयार फसल से लगभग 55-60 हजार रुपये आय होने का अनुमान है जबकि लागत केवल 5.5 हजार रुपये आई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व, कृषि वैज्ञानिकों ने अपने विषयों से जुड़ी जानकारी दी। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. नूतन वर्मा ने मसूर में लगने वाले माटू, इकठा, कॉलर रॉट, शीथ ब्लाइट आदि कीट-रोगों से बचाव के लिए विभिन्न रसायनों की प्रयोग विधि बताई। शस्य वैज्ञानिक डॉ. केएम सिंह ने मसूर फसल में पुष्पावस्था के दौरान 0-52-34 अनुपात वाले घुलनशील उर्वरक एनपीके की 1.5 किलो मात्रा प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में डॉ. तेज बहादुर यादव, डॉ. सीपी गुप्ता आदि ने भी कृषि के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में विभिन्न गांवों से आए करीब 150 किसानों ने भाग लिया। प्रारंभ में सभी किसानों को मसूर और मटर का प्रदर्शन कराने के लिए प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। मसूर प्रदर्शन में 50 किसानों और मटर के 40 उत्पादकों के खेतों का किसानों को भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed