फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Equal salary for high school and graduate pass unemployed, youth looked sad

Shahjahanpur News: हाईस्कूल और स्नातक पास बेरोजगारों का समान वेतन, खिन्न दिखे युवा

Wed, 25 Sep 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 25 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Equal salary for high school and graduate pass unemployed, youth looked sad
तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनि​धियों से बातचीत करते युवा।
तिलहर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से खंड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें युवा मामूली वेतन 8 से 10 हजार रुपये में दूर के जिलों में नौकरी का मौका मिलने पर निराश दिखे। साथ ही हाईस्कूल और स्नातक पास युवाओं को समान वेतन का प्रस्ताव दिया गया। इस पर भी वह खिन्न दिखे।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश चंद्र और विश्व मोहन मिश्रा की देखरेख में सुबह दस बजे से रोजगार मेला शुरू हुआ। अधिकांश समय तक तो मेले में सन्नाटा रहा। हालांकि, शाम तक मेले में 196 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। 11 कंपनियों को मेले में आमंत्रित किया गया था, लेकिन केवल आठ कंपनियाें पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम क्रिएशन एनटेक प्राइवेट लिमिटेड, लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया, क्विस कॉर्प लिमिटेड, स्टार ग्रुप आफ पावर सर्विसेज, श्रीबालाजी कांस्ट्रक्शंस और ग्रीन ग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ही मेले में आए, जिन्होंने युवाओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन


000
पहले तीन माह की होगी ट्रेनिंग
हैदराबाद की शिवशक्ति एग्री टेक लिमिटेड कंपनी के बरेली स्थित मंडल कार्यालय के मानव संसाधन प्रभारी ऋषिराज ने बताया कि उन्हें इंटरमीडिएट व स्नातक युवकों की आवश्यकता है। चयनित अभ्यर्थियों को तीन माह की ट्रेनिंग के बाद रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए शुरुआत में उन्हें 10 से 12 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। बताया कि कासगंज में कंपनी के रिक्त पद पर भर्ती के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुल्तानपुर और रायबरेली में खाली हैं पद
-स्टार ग्रुप आफ मैनपॉवर सर्विसेज के निदेशक संत करन ने बताया कि कंपनी को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। कंपनी में मार्केटिंग कार्य पर 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। टेली कॉलिंग के लिए चयनित युवतियों का वेतन 6900 निर्धारित है। बताया कि सुल्तानपुर और रायबरेली के लिए नियुक्तियां करने आए हैं।
000
फोटो: 28
---

000

बड़ी कंपनियों को बुलाने पर उनके लिए उचित योग्यताधारी अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं। यहां हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आए हैं। ज्यादा पढ़े और ट्रेनिंग किए अधिकांश युवा कहीं न कहीं रोजगार से जुड़े हैं। इस कारण वे मेलों में नहीं आते हैं। पहले बड़ी कंपनी बुला चुके हैं, लेकिन अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण उन्हें नहीं बुलाया गया।


-विश्व मोहन मिश्रा, वरिष्ठ सहायक, जिला सेवायोजन कार्यालय

तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते युवा।

तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते युवा।

तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते युवा।

तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते युवा।

तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते युवा।

तिलहर खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed