{"_id":"5f2d9e038ebc3e3d13124d10","slug":"environment-shahjahanpur-news-bly415498545","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज से बारिश के आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद उमस रही। रात में तीन मिमी बारिश के बाद उमस में कमी महसूस की गई, लेकिन शुक्रवार सुबह से धूप निकलने के साथ फिर गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार से अगले दो-तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बारिश के दौरान तेज हवा चलने से एक सप्ताह तक गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी।
बृहस्पतिवार शाम तक गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग का बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक बढ़ा होने के कारण हवा के अधिक दबाव का संकेत देता रहा। रात करीब नौ बजे अचानक मौसम मेें बदलाव देखने को मिला। हवा की गति बढ़ने के साथ आसमान चौतरफा बादलों से घिरा और कुछ ही देर में रिमझिम फुहारें गिरने लगीं। इसके बाद बमुश्किल दस मिनट तक बारिश हुई, लेकिन इससे हवा में आर्र्दता बढ़कर 92 फीसदी होने के साथ रात में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री घटकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रह गया।
मामूली बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को तात्कालिक तौर पर राहत दिला दी। शुक्रवार को धूप निकली तो हवा मेें घुली आर्द्रता उमस भरी गर्मी को बढ़ावा देने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार शुक्रवार को सुबह बैरोमीटर रीडिंग सामान्य से 45 अंक अधिक थी जो शाम को सामान्य से दस अंक कम हो गई। इसे देखते शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
इसलिए व्यापक बारिश की बढ़ी संभावना
पर्यावरण विज्ञानी डॉ. विकास खुराना ने भारतीय मौसम विभाग, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र और स्काईमेट की रिपोर्टों का विश्लेषण कर बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के साथ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। मानसून की अक्षीय रेखा हरियाणा के रोहतक शहर से अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी होते हुए बंगाल की खाड़ी पर बनेे निम्न दबाव के क्षेत्र तक पहुंच रही है। इससे पूरे प्रदेश में हवाओं के साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है। डॉ. खुराना के अनुसार मौसम विभाग ने आठ और नौ अगस्त को भारी बारिश की संभावना को देखते प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ बादलों की आवाजाही चलती रहेगी और तेज हवाएं उमस से राहत देंगी।