फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entrepreneurs told problems in front of DM

डीएम के सामने उद्यमियों ने बताईं दिक्कतें

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs told problems in front of DM
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश प्रताप साथ में बैठे एसपी एस.आनंद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले के उद्यमियों ने डीएम के सामने औद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याएं गिना डालीं। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक डीएम ने समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के सचिव रोहित ने कहा कि यूपीसीडा के खाली पड़े प्लॉट तथा पार्किंग एरिया में रात में डंपर द्वारा राख और वेस्ट मैटेरियल डाला जाता है। डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया कि मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग लगाएं तथा चौकीदार की तैनाती करें। पुलिस कचरा फैलाने वाले वाहनों का चालान करे। उद्यमियों ने विद्युत से संबंधित आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता, विद्युत से हर 15 दिन में औद्योगिक क्षेत्र में कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उद्यमी हेमंत रोरा ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कैरी बैग व झंडे का नमूना डीएम को दिखाया। डीएम ने सराहना की। बैठक में बताया कि जिस उद्यमी को अपना उद्योग स्थापित करने के लिये भूमि की आवश्यकता है, वह निवेश मित्र पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र होने पर भूमि आवंटित की जाएगी। उद्यमियों ने शहर के सिटी पार्क के सामने नगर निगम द्वारा किए गए गड्ढों के बारे में बताया। डीएम ने नगर आयुक्त से समस्या के निस्तारण के लिए कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed