{"_id":"5f2ef0108ebc3e3cb57dccf8","slug":"entrance-exam-shahjahanpur-news-bly415611537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा आज, छह केंद्रों पर शामिल होंगे 2725 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, छह केंद्रों पर शामिल होंगे 2725 परीक्षार्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार को जिले में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराकर सीटिंग प्लान तैयार कर परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्था दुरुस्त की गई। सभी केंद्रों पर कोरोना महामारी के चलते सामाजिक दूरी का पालन कराने के हिसाब से परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। जिले में 2725 परीक्षार्थियों के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं।
शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकों ने स्टाफ के साथ बैठकें कर परीक्षा की व्यवस्था से सभी को अवगत कराया और पूरी सावधान से परीक्षा कराने की हिदायत दी। वहीं, विश्वविद्यालय से पहुंचे ऑर्र्ब्जवरों ने भी सभी केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए नोडल समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा सभी छह केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शुरू होगी। पहली पाली नौ बजे 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी।
डॉ. मिश्र ने बताया कि परीक्षा के लिए एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, इस्लामिया इंटर कॉलेज में 500-500 तथा ओसीएफ इंटर कॉलेज में 450 और राजकीय इंटर कॉलेजे में 275 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी केंद्रों पर पुलिस भी तैनात रहेगी।