फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachments not removed despite filing of report; notices issued.

Shahjahanpur News: रिपोर्ट दर्ज होने पर भी नहीं हटाए कब्जे, नोटिस जारी

Sat, 08 Aug 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachments not removed despite filing of report; notices issued.
कांट। अभायन मोड़ के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करके पक्की दुकानें बनाने के आरोप में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और उनके भाइयों समेत 22 लोगों के विरुद्ध गत वर्ष रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कब्जे नहीं हटाए गए हैं। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने संबंधितों को नोटिस जारी कर दस दिन में अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में गत वर्ष 21 जुलाई को नगर पंचायत के लिपिक नितिन शर्मा ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रईस खां, उनके भाइयों शहजाद खां, शकील, रिजवान खां, रजी अहमद खां, शफी अहमद खां, मंसूर खां तथा कस्बा निवासी जुग्गन, ईशाक अली, शाकिर अली, सबीदराज खां, कवि दराज खां, पप्पू, इकरार खां, इस्लाम खां, मुमताज अहमद खां, फूलबानो, इब्ने, इन्ने, वंदिता वर्मा, ललित और सुल्तान खां के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना पूरी करके न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि सभी 22 आरोपी कब्जेदारों को नोटिस जारी कर 10 दिन में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही नगर पंचायत के स्तर से अतिक्रमण हटाने पर संबंधितों से इस पर होने वाली व्यय धनराशि भी वसूली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
भाकियू की शिकायत पर प्रशासन ने सरकारी जमीन पर रोका निर्माण कार्य



बंडा। पुवायां हाईवे की तरौना वालजी पुलिया के पास बंजर श्रेणी की सरकारी जमीन को एक व्यक्ति ने खरीदकर वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष तारावती की शिकायत पर प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा कर जांच शुरू करा दी है।




भाकियू की मंडल अध्यक्ष ने डीएम से शिकायत की थी कि इसी जमीन पर कई वर्ष पहले भी निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन बंजर भूमि होने के कारण बाद में निर्माण कार्य बंद हो गया था। अब एक व्यक्ति ने दोबारा वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदानंद सरोज ने निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।



एसडीएम ने बताया कि निर्माण कार्य बंद कराने के साथ ही लेखपाल से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसी जमीन पर लगे कई पेड़ काट दिए जाने के मामले में वन विभाग के रेंजर दिनेश बडोला का कहना है कि वह मामले की जानकारी करा रहे हैं और दोषी के खिलाफ जल्द विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed