फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment

कब्जेदारों को हटाने गए एसडीएम से नोकझोंक

Thu, 04 Feb 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
जलालाबाद के पुराने सरकारी अस्पताल में कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान एसडीएम और प्रभारी निरीक् - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम के कड़े निर्देश के चलते बुधवार को जलालाबाद एसडीएम सौरभ भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को कब्जेदारों से मुक्त कराया। एसडीएम ने अस्पताल परिसर स्थित पांच कमरों में लगे कब्जेदारों के ताले तुड़वाकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की सुपुर्दगी में दिलवाया। साथ ही चार-पांच आवासों में कब्जा कर परिवार सहित रह रहे लोगों को एक सप्ताह के अंदर आवासों को खाली करने की हिदायत दी। इस दौरान कुछ कब्जेदारों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जिन पांच कमरों को कब्जे में लिया गया, उनमें से कई में सब्जी-फल रखे हुए थे। कुछ में अन्य सामान रखे थे और जानवर बंधे हुए मिले। सामान रखने वालों ने बताया कि ये कमरे उन लोगों ने किराये पर ले रखे हैं। बताया कि जो लोग अस्पताल के आवासों पर कब्जा किए हैं, वही लोग उनसे किराया लेते हैं। अस्पताल के परिसर में बने पांच आवासों में भी विभाग के कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी और कुछ बाहरी लोग परिवार सहित रहते मिले। एसडीएम ने सभी आवासों पर जाकर लोगों को एक सप्ताह के भीतर आवास खाली कराने का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. ओमेंद्र, कोतवाल जसवीर सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed