{"_id":"628bda764087b906cd4153a3","slug":"encroachment-removed-in-tilhar-clashes-with-traders-shahjahanpur-news-bly485892187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में हटाया गया अतिक्रमण, व्यापारियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में हटाया गया अतिक्रमण, व्यापारियों से नोकझोंक
विज्ञापन
तिलहर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। शासन के निर्देश पर एसडीएम राशि कृष्णा के नेतृत्व में सोमवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानों के आगे नाले पर नगर पालिका द्वारा डाले गए स्लैब तोड़ने पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों और व्यापारियों में कई जगह नोकझोंक भी हुई।
सुबह बारिश होने के कारण अभियान दोपहर डेढ़ बजे भक्सी तिराहे से शुरू हुआ। एसडीएम, सीओ अरविंद कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने पुलिस बल के साथ अभियान शुरू किया। तिराहे के पास रखे खोखों को सबसे पहले हटाया गया। इसके बाद नगरपालिका के नाले को खोलने की कवायद शुरू हुई। नगर पालिका ने नाले पर सीमेंट के स्लैब डालकर व्यापारियों के निकलने का रास्ता बनाया था। इसे बुलडोजर से तोड़ने पर व्यापारियों ने विरोध दर्ज किया।
ईओ सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुरूप बगैर भेदभाव अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नालों पर स्लैब हटाने के बाद व्यापारी वहां पर लोहे का जाल डलवा सकते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू ने कहा कि स्लैब तोड़ने की जगह दुकान पर आवागमन के लिए स्थान देना चाहिए था।