फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment on the pond not removed despite the issuance of a notice.Encroachment on the pond not removed despite the issuance of a notice.

Shahjahanpur News: नोटिस देने पर भी तालाब से नहीं हटा कब्जा

Sun, 19 Jul 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the pond not removed despite the issuance of a notice.Encroachment on the pond not removed despite the issuance of a notice.
बंडा। रायटांडा में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को लेखपाल के स्तर से नोटिस जारी करने पर भी वहां से अतिक्रमण नहीं हट सका। अवैध कब्जे के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गांव के रोहित शुक्ला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। बाद में राजस्व विभाग की पैमाइश में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने पर लेखपाल अनिल कुमार ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर तालाब की जमीन 14 दिन में खाली करने के निर्देश दिए, लेकिन नोटिस देने के 17 दिन बाद शनिवार को भी तालाब से अवैध कब्जे नहीं हटाए जा सके। लेखपाल का कहना है निर्धारित अवधि में अवैध कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ अब कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। एसडीएम सदानंद सरोज के अनुसार, लेखपाल से जानकारी लेकर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed