फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment is the biggest obstacle in the construction of smart road

स्मार्ट रोड में आड़े आ रहा अतिक्रमण, अंडरपास और विभागों के बीच सामंजस्य

Sun, 15 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment is the biggest obstacle in the construction of smart road
ाहजहांपुर में स्मार्ट रोड पर मिट्टी और पत्थर को दबाने के लिए चलता रोलर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में सुभाषनगर कॉलोनी से रिंग रोड तक करीब 900 मीटर का स्मार्ट रोड 13.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। इसमें रोड के किनारे अतिक्रमण, रेलवे का अंडरपास और विभागों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी जैसी दिक्कतें सामने आ रही है। शनिवार को विशेष सचिव नगर विकास विभाग डॉ. इंद्रमणि स्मार्ट रोड निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

विशेष सचिव दोपहर करीब एक बजे नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ सुभाषनगर में बन रही स्मार्ट रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारी व ठेकेदार पहले से मौजूद थे। विशेष सचिव ने नगर निगम व लोनिवि के अधिकारियों से बातचीत की। निर्माण में आ रही बाधाओं को देखा। सबसे पहले उन्होंने उस भवन को गिरवाने के निर्देश दिए जो निर्माण में आड़े आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को तुरंत हटवाएं। अंडरपास के लिए रेलवे को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी अंकित करते हुए बोर्ड को रोड के दोनों ओर लगवाने समेत अन्य दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता विपुल कुमार व लोनिवि के अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संकरा है रेलवे का अंडरपास
स्मार्ट रोड के निर्माण का काम कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। लेकिन काम की गति तेजी नहीं पकड़ पा रही, क्योंकि प्रस्तावित रोड के दोनों ओर अवैध रूप से प्लॉटिंग और निर्माण हो गया है। इसको हटवाना ही टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। दूसरा स्मार्ट रोड और रिंग रोड के बीच में रेलवे का अंडरपास भी है। यह स्मार्ट रोड की चौड़ाई की अपेक्षा काफी संकरा है। अंडरपास को चौड़ा कराने के लिए रेलवे को मनाना उससे भी बड़ी समस्या है।
विभागों में समन्वय का अभाव
तीसरी सबसे बढ़ी रुकावट नगर निगम ओर लोनिवि के अधिकारियों के बीच कार्य को पूरा कराने के लिए आपसी सामंजस्य का अभाव। लोनिवि के अधिकारियों में अड़चनों को दूर करने में नगर निगम के अधिकारियों से सहयोग न मिल पाने का दर्द सामने आ गया। लोनिवि के अधिकारियों का कहना था कि स्मार्ट रोड के किनारे अवैध निर्माण को हटवाने का कार्य नगर निगम को करना चाहिए, मगर इसके लिए उनसे ही कहा जा रहा है। रेलवे के अंडरपास को लेकर पत्र लिखने की जिम्मेदारी भी नहीं निभाई जा रही।

स्मार्ट रोड के निर्माण हो रहा है। कुछ अतिक्रमण हटवाना है। रेलवे का अंडरपास बीच में आ रहा है। इसे चौड़ा कराने या फिर दूसरा बनवाने के लिए रेलवे को पत्र लिखेंगे। कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों के साथ सामंजस्य की कमी नहीं है। जो अड़चने हैं, उन्हें जल्द दूर कर कार्य में तेजी लाई जाएगी। दिसंबर 2022 तक निर्माण पूरा कराना है। -आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed