{"_id":"6a2472cee89ce1643e049a4a","slug":"employees-raised-housing-and-salary-related-issues-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175421-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कर्मचारियों ने उठाईं आवास और वेतन संबंधी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कर्मचारियों ने उठाईं आवास और वेतन संबंधी समस्याएं
Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एनआरएमयू शाहजहांपुर शाखा की बैठक सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में हुई। इसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया।
कर्मचारियों ने कॉलोनी की दुर्दशा, जैसे फर्श टूटना और छत टपकना, जैसी शिकायतें दर्ज कराईं। ऑपरेटिंग विभाग ने यार्ड में ट्रेन खड़ी करने के लिए स्टोर की मांग की। इंजीनियरिंग विभाग ने जोखिम भत्ता, आठ घंटे की ड्यूटी और 2800 रुपये ग्रेड पे न मिलने का मुद्दा उठाया। महिला कर्मचारियों ने अलग चेंजिंग रूम और शौचालय की मांग रखी। निजीकरण की समस्या पर भी चर्चा हुई। नरेंद्र त्यागी ने समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। शाखा अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने कर्मचारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। सह सचिव जितेंद्र व यतींद्र त्रिवेदी ने नए श्रम कानूनों से सचेत रहने को कहा। इस दौरान रवि वाजपेयी, विक्रम, संजीव, राजकुमार, जितेंद्र लोहार, अश्वनी, दिनेश, भगवानदास आदि मौजूद रहे। संवाद