फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employee missing in fulfillment office, complaining wandering

पूर्ति कार्यालय में कर्मचारी नदारद, भटक रहे फरियादी

Wed, 25 May 2022 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Employee missing in fulfillment office, complaining wandering
शाहजहांपुर के जिला आपूर्ति कार्यालय के अंदर कर्मचारी ना होने के करण पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला आपूर्ति अधिकारी जांच के सिलसिले में अपना चैंबर छोड़कर गए तो कार्यालय के कर्मचारी भी अपने-अपने पटल छोड़कर इधर-उधर खिसक लिए। यही वजह रही कि फरियादी अपने काम कराने के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर 12.30 बजे पुवायां क्षेत्र के गांव पट्टी छज्जूपुर से नसरीन बेगम गोद में दुधमुंही बेटी फलक को लेकर उसका यूनिट बढ़वाने पहुंचीं। बंडा क्षेत्र के गांव भगवंतापुर से आर्येंद कुमार भी अपनी मां राजवती के राशनकार्ड पर परिवार के दो सदस्यों के यूनिट बढ़वाने के मकसद से आए। दो-तीन अन्य लोग राशनकार्ड सरेंडर करने भी आए, लेकिन कार्यालय के मुख्य कक्ष में सन्नाटा देख उन्हें मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

हालांकि उस दौरान खाली पड़े कक्ष के चारों सीलिंग फैन पूरी रफ्तार से चल रहे थे। हालांकि, आपूर्ति अधिकारी के चैंबर से लगे कक्ष में कुछ कर्मचारी बैठे दिखे, लेकिन उन्होंने भी खाली पड़े कार्यालय कक्ष में बैठने की जरूरत नही समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि पुराने कार्यालय कक्ष में बैठने वाले दोनों कर्मचारी आज अवकाश पर थे। खाली पड़े कार्यालय में पंखे चलते रहना गलत बात है। इस बारे में कार्यालय सहायक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed