फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emphasis laid on regular reading of newspapers for gaining knowledge.

Shahjahanpur News: वैदिक गणित व विज्ञान वर्ग में हुईं प्रतियोगिता

Tue, 12 Sep 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on regular reading of newspapers for gaining knowledge.
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रश्नमंच प्रतियोगिता में मौजूद छात्र-छात्राएं
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रश्नमंच प्रतियोगिता कराई गई। इसका विषय वैदिक गणित एवं विज्ञान वर्ग रहा। प्रतियोगिता के बाल, किशोर व तरुण वर्ग में बीसलपुर, पीलीभीत, जलालाबाद, पूरनपुर, मझोला समेत कई स्कूलों के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाल वर्ग में विज्ञान प्रश्न मंच से अलीशान, अभिनव, नवीन, विज्ञान प्रयोग में बीसलपुर के हर्ष मोहन, विज्ञान पत्र वाचन में संजय विद्या मंदिर की गार्गी रस्तोगी ने पुरस्कार पाया। विज्ञान प्रदर्शन में वर्षा जल संरक्षण में संजय विद्या मंदिर की प्रिंसेस, वायुदाब में कुलदीप वर्मा, कचरा प्रबंधन में बीसलपुर की यामिनी राठौर, संवेदकों पर आधारित विषय में चिरौंजीलाल स्कूल के आयुष गुर्जर, नवाचारी में संजय विद्या मंदिर की छात्रा अग्रिम शुक्ला विजेता रहीं।
विज्ञापन

किशोर वर्ग में विज्ञान प्रश्न मंच में संजय विद्या मंदिर से प्रशांत पाल, रविंद्र मिश्रा, राहुल सिंह, विज्ञानात्मक प्रयोग में पूरनपुर के अभिराज मिश्रा, विज्ञान पत्र वाचन में संजय विद्या मंदिर के अंश अवस्थी, विज्ञान प्रदर्शन खाद्य संरक्षण में पूरनपुर के अब्बास खान, नवीकरणीय ऊर्जा बीसलपुर के अर्पित गंगवार, संवेदकों पर आधारित चिरौंजीलाल स्कूल के विशाल कुमार व नवाचारित में चिरौंजीलाल स्कूल के कमल गंगवार ने पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संजय सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा रहा। प्रधानाचार्य बसंत त्रिवेदी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed