{"_id":"58499bf94f1c1b2434449617","slug":"emergency-notbandi-atmosphere-eliminating-the-bjp-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से आपातकाल जैसा माहौल, भाजपा का सफाया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से आपातकाल जैसा माहौल, भाजपा का सफाया तय
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/तिलहर।
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बोला हमला
कहा, कांग्रेस डूबता जहाज, भाजपा और सपा ने सूबे में कराए चार सौ दंगे
तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को बसपा के विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। नोटबंदी के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया। कहा, मोदी नाटक कर रहे हैं। नोटबंदी से पूरा देश गुस्से में है। आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। कांग्रेस शासन में इंदिरा गंाधी ने इमरजेंसी लगाई थी। उसके बाद कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया। वही हाल मोदी का होने वाला है। उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया तो भाजपा और सपा पर सूबे में छोटे-बड़े चार सौ दंगे कराने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी काले धन के खिलाफ की है लेकिन वह तो विदेशों में है और उसे अभी तक ला नही सके हैं। नोटबंदी करके देश के किसानों और मध्यम वर्गीय लोगों को महीने भर से लाइन में खड़ा कर दिया है। तमाम बेटियों की शादियां नही हो पा रही हैं। लगभग सौ लोग नोटबंदी के कारण मर चुके हैं। गुजरात में करोड़ों रुपये पकड़े गए। कोलकाता में एक भाजपा नेता के पास से 33 लाख के दो हजार के नोट पकडे़ गए। इससे साफ है कि सब भाजपा की शह पर हो रहा है और देश इसका जवाब चाहता है।
चुटकी लेते हुए सिद्दीकी ने कहा कि मोदी बताते नहीं थकते कि वह चाय बेचते थे और उनकी मां जूठे बर्तन साफ करती थीं तो फिर वह बताएं कि पीएम बनने के बाद अब तक 70 करोड़ रुपयों के कपड़े कहां से पहन डाले। उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ तमाम जांचे चल रही हैं लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद सारी जांचें दबा दी गईं हैं। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उसका नया नारा आया है कि खाली प्लाट हमारा है। बोले, मुलायम सिंह अपने को मुल्ला मुलायम कहलवाते हैं लेकिन वह मुसलमानों के कभी भी हिमायती नहीं रहे। सपा में पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। वह दो खेमों में बंटी हुई है। दोनों एक-दूसरे को हराने में अपनी ताकत लगाए हुए हैं। जो आपस में एक नहीं हैं तो देश को क्या एक करेगें। आगाह किया कि भाजपा और सपा मिलकर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा दंगा करा सकती हैं, उससे सभी को सचेत रहना चाहिए। उन्होंने सूबे को सुव्यवस्थित और विकसित करने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हाथ मजबूत करने की अपील करते हुए जनपद की सभी विधान सभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को जिताने का अह्वान किया। संचालन बरेली मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर ब्रह्मकुमार सागर और महेश सागर ने किया। सम्मेलन को पार्टी के पश्चिमी उप्र प्रभारी अतर सिंह राव, विधायक नीरज मौर्य, रामलडै़ते कनौजिया, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, विधायक सुल्तान बेग, हाफिज इनवे अली, पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, कटरा प्रत्याशी राजीव कश्यप, ददरौल प्रत्याशी रिजवान अली उर्फ भोलू मियां ने भी संबोधित किया।