{"_id":"6aa44fb2a50f77abf40efc57","slug":"elephants-from-nepal-reach-khutar-range-crops-destroyed-in-hanspur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184350-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेपाली हाथी पहुंचे खुटार रेंज, हंसपुर में बर्बाद कीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेपाली हाथी पहुंचे खुटार रेंज, हंसपुर में बर्बाद कीं फसलें
विज्ञापन
गांव हंसपुर में नेपाली हाथियों की रौंदी गन्ने की फसल। संवाद
खुटार। नेपाली हाथियों के झुंड ने बृहस्पतिवार रात दो बजे पहुुंचे खुटार रेंज में आकर गांव हंसपुर के पास धान और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। किसानों ने हाथियों को मैलानी के जंगल में खदेड़ा है, लेकिन हाथियों के फिर से वापस आने की आशंका से किसान परेशान हैं।
नेपाल से हर वर्ष हाथियों का झुंड दुधवा नेशनल पार्क के पास से किशनपुर सेंक्चुरी और मैलानी रेंज होते हुए खुटार रेंज आता है। यहां हाथी कुछ दिन रुकने के बाद लखीमपुर की महेशपुर रेंज के जंगलों में चले जाते हैं वहां दिसंबर से लेकर जनवरी तक रुकते हैं। इस दौरान हाथी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
गांव हंसपुर के गुरसेवक सिंह, यादविंदर सिंह, अवनीश सिंह, हंसराम सिंह आदि किसानों ने बताया कि लगभग 15 हाथियों ने फसलों का नुकसान किया है। हाथियों ने सुखविंदर सिंह का दो एकड़ धान और गन्ना, जगतार सिंह का एक एकड़ गन्ना और कई किसानों की फसलों को रौंदा है।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि खुटार और मैलानी रेंज के वनकर्मियों को रात में ही सूचना दी गई, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खुटार रेंजर दिनेश बडोला, वन दरोगा भगवान दास वनकर्मियों के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। रेंजर ने किसानों से जानकारी ली है। किसानों ने फसल के नुकसान का मुआवजे दिलाने की मांग की है।
-- गश्त पर नहीं ध्यान, 20 दिन पहले भी देखे गए थे हाथी
किसानों ने बताया कि 20 दिन पहले भी नेपाली हाथी जंगल से निकलकर खेतों की तरफ आ गए थे। हाथियों को खदेड़ दिया गया था। वनकर्मियों को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया था, जिस कारण फसलों में नुकसान हुआ है।
-- हाथियों के आने की सूचना पर जांच की गई है। गश्त बढ़ाई जा रही है। फसल के नुकसान का भी आकलन किया गया है।
-दिनेश बड़ोला, रेंजर खुटार