फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elephant

नेपाल के हाथियों ने फिर मचाया जमकर उत्पात, कई किसानों की धान की फसल नष्ट की

Sun, 10 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Elephant
खुटार में हाथियों के झुंड ने नष्ट धान की फसल की बाली बीनते किसान - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के गांव कुभिया माफी, निहालपुर के बाद शुक्रवार रात नेपाली हाथियों ने गांव निहालपुर में फिर से पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। धान की बड़े क्षेत्रफल में खड़ी फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। शुक्रवार रात हाथियों का झुंड फिर से निहालपुर आ पहुंचा और सर्वजीत सिंह, जसविंदर सिंह की पत्नी बलविंदर कौर, रंजीत सिंह, हीरा सिंह आदि किसानों की धान की फसल को रौंद डाला।
विज्ञापन

हाथियों ने कई जगह दांतों से गड्ढे भी कर दिए। शनिवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे और नुकसान को देखा। आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। एक वॉचर के पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो गए और वन अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजा न मिलने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। अमन सिंह, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, दलजीत सिंह, बलवीर सिंह, गुलजार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर में फसलों को काफी नुकसान करने के बाद नेपाली हाथियों का झुंड अब खुटार रेंज की फत्तेपुर बीट में डेरा डाले है। 27 और 28 सितंबर की रात हाथियों के झुंड ने गांव कुभिया माफी के पास जंगल के किनारे धान की फसल को नुकसान पहुंचाया था। 30 सितंबर की रात हाथियों का झुंड कोचर फार्म के पास गांव निहालपुर क्षेत्र में आ पहुंचा था। हाथियों ने जंगल के किनारे हीरा सिंह के खेत में नलकूप पर तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने दी सूचना, नहीं पहुंचे वनकर्मियों
किसानों ने हाथियों से हुए नुकसान की सूचना वनकर्मियों को देकर मुआवजे की मांग की है। किसान सर्वजीत सिंह, रंजीत सिंह आदि ने बताया कि हाथियों से हुए नुकसान की वन विभाग भारपाई करने के साथ ही हाथियों को नेपाल के जंगलों की ओर खदेड़ने की व्यवस्था करे। सूचना पर पहुंचे वन वाचर रामू शुक्ला ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। लेकिन दोपहर तक कोई भी नहीं पहुंचा था, इससे किसानों में रोष है।
मेरे पास मात्र डेढ़ एकड़ धान की फसल थी। इससे कर्जा भी चुकाना था। कर्ज लेकर फसल तैयार की थी। हाथियों ने सारी फसल नष्ट कर दी है। अब क्या करें कोई फरियाद नही सुन रहा।

बलविंदर कौर,पत्नी जसविंदर सिंह, निहालपुर खुटार
वन विभाग के कर्मचारी जो पटाखे आदि दे गए थे उनमें से एक भी नही चला। क्या पटाखे चलाने और हाथियों को खदेड़ने की जिम्मेदारी किसानों की है। विभाग के लोगों का क्या काम है।
दलजीत सिंह, किसान,कोचर फार्म
कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही हैं। मुआवजे के लिए किसान प्रकिया के तहत आवेदन करें। मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
डीएस यादव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed