{"_id":"6841e87a1f5f29a48300de7e","slug":"electricity-was-shut-down-for-three-hours-in-city-park-due-to-repair-work-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145425-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिटी पार्क में मरम्मत कार्य के चलते बंद रही तीन घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिटी पार्क में मरम्मत कार्य के चलते बंद रही तीन घंटे बिजली
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिटी पार्क उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को मरम्मत के कार्य के चलते तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इस अवधि में लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। लोकल फॉल्ट भी लोगों को परेशान करते रहे।
सुबह दस से एक बजे तक उपकेंद्र पर फीडर, पैनल के सुदृढ़ीकरण के लिए मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके चलते लोधीपुर, इंदिरानगर क्षेत्र की आपूर्ति गुल रही। गर्मी में बिजली जाने से लोग बेहाल हो गए। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की। उन्हें कार्य होने की जानकारी दी गई। बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर 630 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज सेट लगाने का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे शुरू किया। इस अवधि में क्षेत्र की बिजली गायब रही। आधे घंटे के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इससे पहले कहिलिया फीडर के ग्राम पंचायत दारापुर चठिया में फेस खराब हो गया। इसी तरह हथौड़ा पॉवर हाउस क्षेत्र के इशाक मियां की मजार के पास तार टूटने से एक घंटे तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सूर्यघर योजना का संयंत्र लगाने के बावजूद आया बिल
बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले राजकमल आर्य ने एसडीओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 16 मई को उनका बिल 306 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिया गया था। उनके घर पर पीएम सूर्य घर योजना का संयंत्र लगा है। उसके बाद भी 7261 रुपये का बिल बना दिया। उन्हें पीएम सूर्य घर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।