फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity system of the villages of Kant area collapsed due to storm and rain

आंधी और बारिश से कांट के कई गांवों का बिजली नेटवर्क ध्वस्त

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity system of the villages of Kant area collapsed due to storm and rain
कांट में आंधी और बारिश के दौरान गिरा बिजली का खंभा संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के कारण कांट इलाके में काफी नुकसान हुआ है। बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। दूसरी तरफ आम के बाग में काफी नुकसान हुआ है। बिजली निगम कई गांवों में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर सका है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान में काले बादल घिरने से तेज गर्मी में राहत मिली। इसके बाद आंधी और बारिश ने ग्रामीणों का काफी नुकसान कर दिया। आंधी ने बिजली का सारा नेटवर्क पटरी से उतार दिया। पुरानी कांट के रावतपुर, पिपरौला, औदापुर, सिकंदरपुर, मिलकिया, उमरहा, सरथोली, बरनावा आदि में बिजली गुल हो गई। कई जगह पर बिजली के खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण पेड़ों की डाल टूटकर जमीन पर आ गिरी। इसके चलते लोगों को सड़क से गुजरने में दिक्कत आई। पेड़ों को किनारे करने के बाद रास्ता साफ हो सका। पुरानी कांट में तो रात में ही बिजली शुरू कर दी गई। लेकिन करीब दर्जन भर गांव में बिजली के लिए लोग परेशान रहे। बुधवार शाम तक बिजली शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम के फसल को भी नुकसान
आंधी-पानी से जहां बिजली गुल हो गई। वही आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आम के बागों में पेड़ गिर गए, साथ ही आम भी काफी बड़ी संख्या में टूटकर आंधी में गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed