{"_id":"680e88fe1fa46f064a0acef2","slug":"electricity-supply-remained-suspended-for-four-hours-one-thousand-consumers-affected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-142622-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति, एक हजार उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति, एक हजार उपभोक्ता प्रभावित
Mon, 28 Apr 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
कांट में कमलनैनपुर मार्ग पर झुका खंभा। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर रविवार को ट्रांसफॉर्मर पर कार्य के चलते करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब चार घंटे तक उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान रहे।
निसरजई फीडर पर एक मीनार वाली मस्जिद के पास रखे 450 केवीए व 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज बदलने के कार्य के चलते सुबह दस बजे शट डाउन लिया गया। इसके चलते आसपास के मोहल्लों के करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली जाने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन किया। साथ ही जेई के सीयूजी पर भी कॉल की पर उन्होंने रिसीव नहीं की। इस पर उपभोक्ताओं ने एसएसओ पंकज कुमार से बिना सूचना के कार्य शुरू कराने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान रहे। मोबाइल और इंवर्टर तक डाउन हो गए। करीब चार घंटे के बाद बिजली आने से उन्होंने राहत की सांस ली। शनिवार को भी शाहबानगर रोड पर बिना सूचना के सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रखी गई थी।
-- -- -
शट डाउन लेकर कार्य को पूर्ण कराया
बहादुरगंज उपकेंद्र के रंगीन चौपाल में रविवार को लोड रीचार्ज कराया गया। इसके चलते सुबह दस से 12 बजे तक का शट डाउन लेकर कार्य हुआ। इसी तरह लकड़ी मंडी में गोपाल बाबू के ट्रांसफॉर्मर को एक घंटे के लिए बंद कराकर नए खंभे लगाए गए तो दूसरी ओर गोविंदगंज उपकेंद्र पर ट्रिपिंग के चलते बिजली की आवाजाही बनी रही।
-- -- -- -- --
टूटे खंभे से हादसा होने का डर
कांट। कमलनैनपुर मार्ग पर एक वाहन से विद्युत खंभे में टक्कर लग गई थी, जिससे वह नीचे की ओर झुक गया। इससे हादसा होने का डर बना है। बिजली निगम के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा या आंधी के चलते खंभा गिरने की आशंका है।