फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply of City Park substation remained shut for three and a half hours

Shahjahanpur News: साढ़े तीन घंटे बंद रही सिटी पार्क उपकेंद्र की बिजली

Wed, 04 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of City Park substation remained shut for three and a half hours
शाहजहांपुर। शहर के सिटी पार्क उपकेंद्र पर मंगलवार को नया पैनल बनाने का कार्य होने के चलते साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोगों के इन्वर्टर डाउन हो गए। इसी तरह शाम में सामान्य से तेज हवा चलने से पैना ट्रांसमिशन से करीब आधे घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

सिटी पार्क उपकेंद्र पर पूर्व में दो फीडरों से बिजली की आपूर्ति चलती थी। लोड अधिक होने के चलते फीडर आए दिन बंद होते रहते हैं। ऐसे में इंदिरानगर और लोदीपुर का एक अलग फीडर बनाने का कार्य गत दिनों कराया था। मंगलवार को सुबह दस बजे उपकेंद्र को बंद कर फीडर की मशीनों को अलग-अलग करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग बेहाल हो गए। लगातार इन्वर्टर चलने से डाउन हो गए। कई इलाकों में लोग पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए। करीब डेढ़ बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
30 मिनट तक गुल रही शहर की बिजली
शाम में करीब 6:45 बजे सामान्य से तेज हवा चलने की वजह से ट्रांसमिशन से बिजली को बंद कर दिया गया। बिजली जाने से पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। हवा बंद होने पर बिजली शुरू हो सकी है।

-------
एक्सईएन सिटी ने संभाला चार्ज, जेई-एसडीओ को दिए निर्देश
रायबरेली से आए खालिद सिद्दीकी ने अधिशासी अभियंता नगर का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने अधीनस्थों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद जेई-एसडीओ की बैठक लेकर उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने, राजस्व वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed