{"_id":"6a1c8170c09ecd152301b884","slug":"electricity-supply-in-rural-areas-knocked-out-by-the-storm-has-not-yet-been-restored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174923-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी में गुल हुई ग्रामीण इलाकों की बिजली नहीं हो सकी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी में गुल हुई ग्रामीण इलाकों की बिजली नहीं हो सकी बहाल
विज्ञापन
रोजा में आंधी में गिरा पेड़ नहीं हटाने से हादसे का खतरा बना है। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश में ग्रामीण इलाकों में गुल हुई बिजली की आपूर्ति कई दिन बीतने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग काफी परेशान हैं। वहीं अधिकारी भी कोई सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं।
जलालाबाद के पाली फीडर के कई गांवों में चार दिन के बाद भी आपूर्ति नहीं मिल सकी है। इसके चलते जरावन, बरेंडा, कुटरिया, नगला बनवारी, जमुनिया, उमराह गांवों के हजाराें लोग बिजली नहीं आने से परेशान हैं। इसी तरह जैततीपुर उपकेंद्र के खेड़ा बझेड़ा गांव में आठ दिन से बिजली नहीं आ रही है।
लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की। वहां से भी सटीक जवाब नहीं दिया गया। बादशाहनगर के चौढ़ेरा गांव में एक सप्ताह से बिजली ठप है। उपभोक्ताओं के अनुसार, उपकेंद्र पर कॉल तक रिसीव नहीं की जाती है। रविवार तड़के बंडा के नभीची फीडर की बिजली ठप होने से गांव के लोग गर्मी में बिलबिला उठे। करीब साढ़े चार घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
--
चार दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी मल्हपुर में टूटी बिजली की लाइन
कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में बृहस्पतिवार को आई आंधी में क्षतिग्रस्त हुई बंच लाइन अब तक ठीक नहीं हो पाने से लोगों का भीषण गर्मी में बिजली संकट से जीना मुहाल हो गया है।
आंधी से बंच लाइन कई जगह से टूटकर गिर जाने से करीब 25 घरों की बत्ती गुल हो गई थी। गांव के संगम दुबे, महेंद्र दीक्षित, शिवम शुक्ला, गौतम दुबे, अनूप शुक्ला आदि ने बताया कि लाइनमैन ने जेई के आदेश के बगैर लाइन ठीक करने से मना कर दिया। बाद में चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी ने जेई को फोन कर समस्या बताई, लेकिन लाइन ठीक नहीं की गई। संवाद
-- -- -- -- -- --
आंधी में गिरा पेड़ नहीं हटाया, हादसे का खतरा
रोजा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25 मई की रात आई आंधी में पेड़ गिर गया था। जिसके चलते बिजली की लाइन भी टूट गई। लाइन को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। अब तक पेड़ को हटाने की जरूरत नहीं समझी गई है।