{"_id":"57c1af244f1c1b602fd4f583","slug":"electricity-supply-cut-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग सड़कों पर उतरे, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग सड़कों पर उतरे, हंगामा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एक सप्ताह से बिजली की जारी जबरदस्त कटौती में कोई सुधार न होने पर शनिवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने तहसील से लेकर हाइडिल तक इस अव्यवस्था के विरोध में विभिन्न व्यापारी संगठनों और जनता को साथ लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल ने तहसील पर प्रदर्शन कर और नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया, जबकि उप्र उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने जनता को साथ लेकर बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने तुरंत ही इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजने एवं जल्द सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली की जारी जबरदस्त कटौती के विरोध में नगर में जुलूस निकाला और तहसील पर सामूहिक प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी को ज्ञापन दिया। इसमें कटौती बंद कर बिजली सप्लाई 20 घंटे देने, बिजली बिल जमा कराने के लिये नगर क्षेत्र मे काउंटर खोलने समेत पांच मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन पर अविलंब सकारात्मक कार्यवाही न की गई तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान पीके पांडेय, कृष्णकांत दीक्षित, गौरव भारद्वाज, निरंकार मिश्रा, मुन्नू लाल मिश्रा, प्रशांत पांडेय, श्यामबाबू वर्मा आदि मौजूद थे।
रोस्टर रजिस्टर में प्रतिदिन 16 से 18 घंटे सप्लाई देखकर भड़के व्यापारी
जलालाबाद। बिजली कटौती के विरोध में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने नगर की जनता को साथ लेकर पहले तहसील पर प्रदर्शन किया और फिर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें नए बिजली उपकेंद्र को तत्काल तिलहर से जोड़ने समेत छह मांगें शामिल थीं। ज्ञापन देने के बाद सभी लोग उपकेंद्र जा पहुंचे और वहां मौजूद मिले कर्मचारियों का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान रोस्टर रजिस्टर पर नगर को प्रतिदिन 16 से 18 घंटे सप्लाई देना अंकित किया गया देखकर व्यापारी भड़क गए और मौके पर एसडीएम को बुलाकर इसकी जांच कराने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गये। एसडीएम के न होने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और रोस्टर रजिस्टर की फोटो कापी कराकर अग्रिम कार्यवाही हेतु डीएम को भेजने और जेई से फोन पर वार्ता कर जल्द सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को ठंडा किया। इस दौरान संतोष गुप्ता, विजय मिश्रा, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
लगातार 26 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली
जलालाबाद। बीते चार दिनों से लगातार बीस-बीस घंटे ठप रहने वाली बिजली सप्लाई शनिवार को 24 घंटों से भी ज्यादा समय बंद रही। विभाग ने फिर अपना पुराना राग अलापते हुये बताया कि बड़ी लाइन में आई खराबी से यह समस्या पैदा हुई है। यहां बताते चले कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक गई बिजली शनिवार को शाम छह बजे तक वापस नहीं आई।