फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity stalled in Bitauni for 15 days, villagers surrounded the sub-centre

Shahjahanpur News: बितौनी में 15 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा

Sun, 30 Apr 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled in Bitauni for 15 days, villagers surrounded the sub-centre
पुवायां के बिजली उप केंद्र पर बितौनी के लोगों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
पुवायां। गांव बितौनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से 15 दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गुस्साए ग्रामीण शनिवार को पुवायां बिजली उपकेंद्र पहुंचे और बिजली न मिलने पर रोष जताया। जेई ने ग्रामीणों को रविवार तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव बितौनी में 15 दिन से बिजली न आने से नाराज ग्रामीणोंं ने शनिवार सुबह पुवायां बिजली उपकेंद्र का घेराव कर लिया। उन्होंने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। 15 दिन पहले भी ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसे अब तक नहीं बदला गया है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर पुलिस भी उपकेंद्र पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पुवायां के जेई चिरौंजीलाल और जेबां उपकेंद्र के जेई मुनेंद्र यादव ने ग्रामीणों से बात की। उन्होंने रविवार तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनका गांव जेबां सबस्टेशन से जुड़ा है। गांव में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है, जो अधिक लोड होने से फुंक जाता है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखे जाने से ही समस्या का समाधान हो सकता है। अधिकारियों के आश्वासन पर गांव के लोग लौट गए। जेई चिरौंजीलाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की जेबां बिजली उपकेंद्र के जेई से वार्ता हो गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed