{"_id":"5eb8289a8ebc3e90306005ba","slug":"electricity-shahjahanpur-news-bly4054173112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से खराब पउ़े ट्रांसफार्मर से पांच मोहल्लों की बत्ती गुल, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से खराब पउ़े ट्रांसफार्मर से पांच मोहल्लों की बत्ती गुल, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
तिलहर। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी क्षेत्र का 630 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब होने से पांच मोहल्लों के सैकड़ों परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार रात विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया और पूरे नगर की बिजली बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पुलिस बल के साथ उप केंद्र से भीड़ को हटाते हुए नगर की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई।
नगर के हाईवे स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने हिंदू पट्टी जाने वाले मार्ग पर स्थित 630 केवीए का लगा विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक खराब हो गया जिसके कारण मोहल्ला हिंदू पट्टी, चौहटिया, भक्सी, सैयदवाड़ा, मुस्तफाबाद आदि मोहल्लों के सैकड़ों उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर शनिवार शाम को बमुश्किल दूसरा विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन यह ट्रांसफार्मर भी खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति नहीं कर सका। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार देर रात विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा और उन्होंने नगर की संपूर्ण विद्युत आपूर्ति को ठप करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं रहता है जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली न मिलने के कारण उपभोक्ताओं के इनवर्टर भी डाउन हो गए और जलापूर्ति बाधित हो गई।
उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के हंगामे की सूचना पर कोतवाल सुनील अहलावत भारी पुलिस बल के साथ उप केंद्र पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर नगर की बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया। कोतवाल ने विद्युत उपखंड अधिकारी से फोन पर वार्ता करते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किए जाने की बात की। रविवार को तमाम उपभोक्ता तीन दिन से ठप बिजली आपूर्ति को लेकर खासे आक्रोशित हैं। शाम पांच बजे तक नया ट्रांसफार्मर नहीं आ सका था। विभागीय कर्मचारी आशु सक्सेना ने बताया कि ट्रांसफार्मर शाहजहांपुर से आ रहा है जिसे देर रात तक लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।