फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity engineers will take three-day mass leave from April 4

चार अप्रैल से तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लेंगे बिजली अभियंता

Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity engineers will take three-day mass leave from April 4
शाहजहांपुर में धरना प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ऊर्जा निगमों के प्रबंधन के रवैये और शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जिले में विद्युत निगम के सभी अभियंता आगामी चार से छह अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिजली अभियंताओं ने बुधवार को असहयोग आंदोलन के तहत अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में हुई विरोध सभा में यह निर्णय किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम प्रबंधन की नकारात्मक कार्य प्रणाली के विरोध में अभियंताओं को मजबूरी में आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस पर अधिकारी नहीं चेते और दमनात्मक कार्रवाई जारी रखी तो आंदोलन तेज करना पड़ेगा और इससे पैदा होने वाली श्रमिक अशांति के लिए सरकार और शासन जिम्मेदार होगा। इसलिए बेहतर होगा कि प्रबंधन के भ्रष्टाचार की जल्द जांच हो और अभियंताओं को न्यूनतम आवश्यक संसाधन शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता और संघ के शाखा सचिव विनोद सिंह राणा के संचालन में हुई विरोध सभा में अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह ने मौजूद रहकर अन्य अभियंताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता शहर प्रशांत गुप्ता, एसडीओ अभिषेक राय, अवर अभियंता कृष्ण कुमार पटेल, शिवसरन, दिनेश कुमार, देवराज सिंह, गजेंद्र पाल, जयंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed