{"_id":"67a26aab7e46881fd109e239","slug":"electricity-cut-off-in-500-houses-for-seven-hours-consumers-worried-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137029-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सात घंटे तक 500 घरों में गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सात घंटे तक 500 घरों में गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
Wed, 05 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी मिश्रीपुर फीडर पर बंच लाइन बदलने का कार्य होने से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। शाम छह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे ठेकेदार ने रिकंडक्टरिंग का कार्य शुरू कराया। इससे 11 केवी मिश्रीपुर फीडर के चार सौ केवी पंप नंबर एक व 250 केवी सरायकाइयां वाला ट्रांसफॉर्मर बंद रहा। इस कारण मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा, चमकानी गाड़ीपुरा, सरायकाइयां आदि के करीब पांच सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों के घरों के इन्वर्टर डाउन हो गए। शाम को बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत ली।
-- -- -- --
दस कर्मियों को हटाया
जैतीपुर। संविदाकर्मियों के हटाए जाने के चलते विद्युत सप्लाई बाधित रही है। बिजली गायब होने से लोग परेशान रहे। जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र से करीब दस कर्मियाें को हटाया। फाल्ट आने पर दिक्कत आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
केबल बक्सा खराब होने से आपूर्ति बाधित
-जलालाबाद में हाईवे निर्माण के दौरान 33 केवी लाइन का बक्सा खराब हो गया। इससे नगरीय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर संकट खड़ा हो गया है। नए केबल बक्से की तलाश की तो स्टोर में नहीं मिला। इसके बाद देहात क्षेत्र से आपूर्ति को जोड़कर चलाया। अधिक भार होने पर ओवरलाेडिंग की समस्या बढ़ गई है।