{"_id":"691ca62ff65e4eb9e1056254","slug":"electricity-corporation-officials-do-not-answer-calls-from-public-representatives-complaint-made-to-the-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-158066-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत निगम के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के नहीं उठाते फोन, मंत्री से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत निगम के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के नहीं उठाते फोन, मंत्री से की शिकायत
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक में संबोधित कतरे जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत: सूचना विभ
शाहजहांपुर। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्याें एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की कि विद्युत निगम के अधिकारी उनका फोन नहीं उठाते हैं। इस पर मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने विद्युत, खाद की उपलब्धता, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं समाज कल्याण से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया। मंत्री ने कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी सहकारी समितियों पर नियमित खाद की सप्लाई की जाए।
इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में ब्लॉकवार ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की तैनाती की जाए। मंत्री ने पेंशन घोटाले में जल्द रिकवरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी, नगर विकास, जीएसटी, खनन आदि विभागों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाया जाए। बैठक में सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।