{"_id":"6ab16c8db88839f6a007b64b","slug":"electricity-corporation-initiates-probe-into-youths-death-by-electrocution-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185309-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करंट से युवक की मौत होने पर विद्युत निगम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करंट से युवक की मौत होने पर विद्युत निगम ने शुरू की जांच
विज्ञापन
निगोही। आंधी और बारिश में टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से परसौना खलीलपुर गांव में रविवार को सुबह युवक राजू की मौत को लेकर विद्युत निगम ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस बीच, रविवार की देर शाम परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार वह सोमवार को थाने में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से राजू की मौत की पुष्टि हुई है। राजू के पिता प्रेमपाल का कहना है कि गांगेपुरा फीडर की लाइन आंधी से क्षतिग्रस्त होने पर भी लाइन बंद नहीं कराई गई और इसीलिए खेत पर घास काटने गए उनके बेटे को करंट लग गया।
खास यह है कि विद्युत निगम के अवर अभियंता बृजेश कुमार ने क्षतिग्रस्त लाइनें बंद कर दिए जाने का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने में कई दिन लग जाने की बात कही थी। इसके बावजूद यह कोई नहीं बता रहा है कि क्षतिग्रस्त लाइन किसके आदेश पर चालू की गई।
विज्ञापन
विद्युत निगम के एसडीओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आंधी में टूटीं सभी लाइनें बंद करा दी गईं थी। इसकी विभागीय स्तर पर जांच कराई जा रही है कि बंद कराई गई लाइन में करंट कैसे आया। तीन भाइयों में सबसे छोटे और परिवार के लड़ैते राजू की मौत से उसके घरवाले बेहद दुखी हैं। हादसे के बाद उसके पिता गुमसुम हो गए हैं। मां सुनीता देवी सहित अमिताभ और अमित कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।